“इंसानियत तो बहुत दूर की बात है पहले इंसान बनना चाहिए, इंसानियत का मतलब है इंसानों से बेहतर तो ये बेजुबान सिखाते है।”

इंसान छोड़िए साहब , हमें सबसे पहले जानवर बनने की कोशिश करनी चाहिये । सम्भव है कि हम सफ़ल हो जाएं क्योंकि इंसान बनने में तो विफल ही हुए हैं ।
इस खोखले इंसानी दिखावे ने और सर्वोच्च बनने की लालसा में बहुत दूर निकल आये हम ।
जहाँ केवल और केवल हम ही हम दिख रहे हैं ।
जब समाज में कोई अप्रिय घटना होती है तो हम ये पता लगाने कोशिश करते हैं कि इसकी जड़ क्या होगी ? कहाँ से इसने सीखा होगा ?
इसी के चलने कभी पोर्न बन्द करने की बात आती है तो कभी कुछ ।
अब क्या बन्द करें हम ?
घटना केरल की है ।
जब एक दुष्ट ने एक हथिनी को विस्फोट भर अनानास खिला दिया ।
जी हाँ , बारूद भर कर पाइनएप्पल ।।
पेट में बच्चा लिए वो गर्भवती मूक बेचारी कई दिनों तक नदी में खड़ी रही , मुँह का जबड़ा भी कट गया और दाँत भी टूट गए ।
फ़िर आख़िर जिसका वो बेसब्री से इंतज़ार कर रही होगी , वही हुआ , मौत ने आखिर उसे गले लगा ही लिया । अगर मैं ये कहते हुए कि “अच्छा हुआ मौत ने उसे गले लगा लिया” अपराधी भी बन जाऊं तो भी ज़िम्मेदारी के साथ बनूँगा , ये उस बेचारी के दर्द से कहीं बेहतर था ।
डॉक्टर ने प्रयास किया , पर सफल ना हो सके ।
पेट की भूँख के कारण ये जानवर अपने बच्चों को सिखा नहीं पाते हैं कि किसी बाहरी अनजान से कुछ मत लेना ।
बच्चे छोड़िए इंसान महोदय , यहाँ तो ख़ुद माँ ही शिकार हो गई उद्दंडता का । और उसकी ममता भरे दिल ने इस पीढ़ा में भी किसी को चोंट नहीं पहुंचाई ।
वो तीन दिन का हर पर कितना पीढ़ादायक रहा होगा । उस हथिनी के तीन दिन तक नदी में मुँह और सूंड़ डूबे ही रहे । शायद शरीर में लग रही आग को ठंठा करना चाह रही हो । इंसान दर्द में चीख़ता है जानवर कई दफ़ा ख़ामोश हो जाते हैं ।
उसकी तकलीफ़ की गवाह तो नदी , उसकी मछलियाँ और वहाँ के पेड़ पौधे ही हैं । जब यही विकराल रूप ले , विनास का रूप लें , तो ईश्वर के पास मत भाग खड़े होना । भागोगे ये ज्ञात है ।
सवाल तो उठते हैं कि ,
कैंसे उसी हथिनी के पेट के कहीं कौने में वो नवजात अपनी , अपनी माँ की मृत्यु को महसूस कर रहा होगा ?
आख़िर किस विश्वास के साथ उसने भोजन परोसने वाले के सामने अपनी सूंड़ बढ़ाई होगी , जो भोजन नहीं किसी राक्षसी ख़ुशी के लिए उसे मौत परोस रहा होगा ?
आख़िर कैंसे ?? 😢😢

#riphumanity

#RIP_humanity

आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद 🙏

Facebook: https://www.facebook.com/jatin.tyagi.372

Facebook Page #jatintyagi05 & @JatinTyagi-Motivation

Instagram & Twitter @jatintyagi05

Published by Jatin Tyagi

Former Indian Footballer, Coach, Enterprenure, Director Pankration Fitness Academy Private Limited, President at PFA ORGANISATION, Fit India Ambassador, Activist, Motivator.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started