Numerology 2021 :

मूलांक 1 से लेकर 9 तक, क्या होगा हाल, जानिए क्या लाया है नया साल

webdunia

अंक 1  

जिनका जन्म 1, 10, 19, 29 तारीख में हुआ हो, उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है। 3 गुरु का अंक है। आपके लिए दोनों ही अंक मित्र होने से कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस वर्ष वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफलता पाएंगे। यदि कोई विशेष परीक्षा देना हो तो उसमें भी सफल होंगे।  

धर्म-कर्म में आस्था का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सुखद कहा जा सकता है। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो समय उत्साहजनक रहेगा। नौकरीपेशा को सुखद समाचार मिलेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय उन्नतिदायक रहेगा। लेखन कार्य से जुड़े व्यक्ति भी सुखद वतावरण पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुमधुर वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए समय उत्तम है, विवाह हो सकता है।

इस वर्ष इच्छित कार्य बनेंगे। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल होंगे। मान-सम्मान भी बढ़ेगा, ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। न्याय क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुखद वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष पर अपनी नीति द्वारा परास्त करने में सफल होंगे।

 उपाय-

इस वर्ष 5 कैरेट का पुखराज चांदी में बनवाकर शुक्ल पक्ष के गुरुवार को शुभ चौघड़िया में पहनें। बुधवार को गणेशजी के दर्शन व सवा पाव मोदक का प्रसाद अर्पण करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।


अंक 2  

जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख में जन्मा हो, तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है। 3 गुरु का अंक है और आपका अंक 2 चंद्र का अंक होने से आपके लिए गुरु अतिमित्र है, तो बुध शत्रु है। आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो उत्तम सफलता के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होकर सुख-शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद कहा जा सकता है। इस वर्ष नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे। महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता के योग उत्तम हैं। संगठन के क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता पाएंगे। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

लिखा-पढ़ी के मामलों में इच्छित सफलता पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। स्त्री वर्ग के लिए यह साल कुछ राहतभरा व सुखद रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए प्रगतिसूचक रहेगा। व्यवसाय में उन्नति करने में सफल होंगे। यात्रा के योग कम हैं। महत्वपूर्ण कार्य से जाना हो तो जा सकते हैं। शत्रु पक्ष पर शांति नीति से अनुकूल स्थिति पाएंगे। लेखक, पत्रकार, सेल्समैन व चिकित्सकों के लिए यह साल सुखद रहेगा। 

उपाय-

इस साल यदि आप मून स्टोन के साथ पुखराज पहनें तो अनुकूलता पाने में समर्थ होंगे। दूध का टीका प्रति सोमवार को घर से निकलते समय लगाकर निकलें, कार्य में सफलता पाएंगे।


अंक 3 

जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख में हुआ हो तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक लें तो वर्ष का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है। अगर वर्ष का अंक लें तो 3 का अंक गुरु से संबंधित है। आपका अंक भी गुरु का होने से इस साल सुखद होकर उन्नतिदायक रहेगा। प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी। राजनेताओं के लिए प्रगति के साथ सुखद रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अनुकूल स्थिति के साथ पदोन्नति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होकर प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। आप अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रगतिसूचक रहेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य बनेंगे। इस वर्ष नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होकर लाभान्वित भी होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। शत्रु पक्ष में विजय प्राप्त होगी। कर्ज की स्थिति हो तो निपटेगी। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था का संचार होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। ईमानदारी से कार्य करें तो सफल होंगे। धन की बचत के योग भी रहेंगे।

उपाय-

इस वर्ष आप 5 कैरेट का पुखराज चांदी में बनवाकर गुरुवार को शुभ या अमृत चौघड़िया में धारण करें तो आशाजनक परिणाम मिलेंगे। प्रति गुरुवार हल्दी का तिलक लगाएं। गुरुवार का व्रत रखें तो उत्तम होगा।


अंक 4 

 जिनका जन्म 4, 13, 22 व 31 तारीख में हुआ हो तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है। 3 गुरु का अंक है और 4 का अंक राहु का है। आपके लिए 1 अंक मित्र है तो दूसरा शत्रु है। यह साल आपको काफी सतर्कता से चलने का रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना हेागा। किसी भी प्रकार के जोखिम के कार्यों से बचकर चलना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान रखना होगा। सहज सफलता के योग कम ही हैं। नौकरीपेशा को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आर्थिक मामलों में बहुत ही सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सतर्कता रखनी होगी। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। लेन-देन के मामलों में सोच-विचार कर ही निर्णय लें। जहां तक बन पड़े, उधार देने से बचें। यात्रा करते वक्त सावधानीपूर्वक यात्रा करें। संतान पक्ष के मामलों में खर्च अधिक होगा। शत्रु पक्ष पर सतर्कता रखनी होगी। 

उपाय-

राहु की शांति हेतु भूरे रंग का कम्बल किसी बुजुर्ग को दान करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएं। महामृत्युंजय का जाप जितना बन पड़े, उतना नित्य पूरे वर्षभर करें।


अंक 5 

जिनका जन्म 5, 14 व 23 तारीख में हुआ हो तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है। 3 गुरु का अंक है और 5 का अंक बुध का है। इस वर्ष आप स्वविवेक का प्रयोग करें तो अतिउत्तम सफलता पा सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो समय प्रसन्नतादायक रहेगा। जवाबदारी के कार्यों में अनुकूल सफलता के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। जो अविवाहित हैं, उनके विवाह योग बनेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद कहा जा सकता है। नौकरीपेशा के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। बेरोजगार भी इस वर्ष रोजगार पाने में समर्थ होंगे। घर या परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, वहीं मंगलाचरण होगा। आर्थिक प्रयासों में सफलता पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी सहयोग के साथ अनुकूल सफलता पाने में समर्थ होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय इच्छित सफलताओं का रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफल होंगे। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। सुखद समाचार भी मिलेगा जिससे प्रसन्नता रहेगी। पुराना रुका पैसा मिलेगा।

  उपाय-

इस वर्ष आप चांदी में 5 कैरेट का पन्ना बनवाकर बुधवार के दिन कनिष्ठिका में धारण करें। प्रति बुधवार गणेशजी के दर्शन करें व गाय को हरा चारा खिलाएं।


अंक 6

जिनका जन्म 6, 15 व 24 तारीख में हूआ हो तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक को लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है। 3 गुरु का अंक है और आपका अंक 6 शुक्र से संबंधित होकर 1 अंक शत्रु बुध व दूसरा गुरु अंक 3 सम होने से इस वर्ष मिले-जुले परिणाम आएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा। फिल्म उद्योग से जुड़े व्यक्तियों को भी सावधानी रखना होगी। धन के मामलों में आवक कम, खर्च ज्यादा होने की संभावना है। उधार देने से बचना होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को समझदारी से चलना होगा। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अपनी शिक्षा पर ध्यान देकर चलना होगा।  अविवाहितों को थोड़ी समझदारी रखना होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए व्यस्तता का समय रहेगा।  व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए साधारण ठीक रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों को संभलकर चलना होगा। यात्रा के योग बनेंगे लेकिन विशेष सावधानी रखना होगी। नवीन कार्ययोजनाओं में बड़ों की सलाह लेकर अनुकूल स्थिति पाएंगे। धन की बचत के योग कम ही रहेंगे। संतान पक्ष के कार्य में खर्च होगा।

 उपाय-

इस वर्ष चांदी में 5 कैरट का ओपेल शुक्रवार को शुभ या लाभ चौघड़िया में धारण करें। किसी भी शुक्रवार को माता लक्ष्मीजी के मंदिर में 1 स्टील की कटोरी में शकर भरकर रख आएं व 24 घंटे उस तरफ न जाएं। कन्याओं को खीर खिलाएं व उनका आशीर्वाद लें।


अंक 7

  जिनका जन्म 7, 16 व 25 तारीख में हुआ हो तो उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक को लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है और आपका अंक 7 केतु से संबंधित होने से केतु जिसके साथ रहता है, वैसा ही परिणाम देता है। अत: यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके पिछले समय से रुके कार्य इस साल पूरे होंगे। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे व रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल उत्तम कहा जा सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अनुकूल सफलता पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुगम वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल होने से कामकाज में उत्साह का समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक भी रहेंगे। अविवाहितों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। साझेदारी के मामलों में समझदारी से काम लें। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सावधानी रखकर चलने का रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।

 उपाय-

केसर का तिलक प्रति गुरुवार लगाएं। हर गुरुवार को श्वान को रोटी खिलाएं। किसी भी मंदिर में गुरुवार के दिन ध्वज लगाएं। इस प्रकार उपाय करने से शुभ परिणाम मिलेंगे।


अंक 8

 जिनका जन्म 8, 17 व 26 तारीख में हुआ हो, उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक को लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है और आपका अंक शनि से संबंध रखता है। इस साल आपके कार्यों में अनुकूल सफलता के योग हैं। रुके कार्य इस साल पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को शुभ रहकर अनुकूल सफलता भी मिलेगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग भी सुखद स्थिति पाकर प्रसन्नता महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद ही कहा जा सकता है।  पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए अनुकूल स्थिति रहने से कामकाज में मन लगेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए शुभ स्थिति होने से विवाह योग बनेंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी आकर सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आशाजनक माहौल रहेगा। मनोरंजन से जुड़े लोग राहतभरी खबर सुनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में समय अनुकूल ही कहा जा सकता है। जनता से संबंधित कार्य होंगे। नववर्ष पिछले वर्ष से कई गुना अच्छा साबित होगा। 

उपाय-

इस वर्ष यदि आपकी पत्रिका में शनि अनुकूल हो तो 3 कैरेट से ऊपर का नीलम लाभ में शनिवार को पहनें व प्रति शनिवार को जमीन पर तिल का तेल गिराएं।


अंक 9  

जिनका जन्म 9, 18 व 27 तारीख को हुआ हो, उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक को लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है और आपका अंक 9 मंगल से संबंधित है और  इन अंकों में से एक सम व एक मित्र है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुखद साल कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य बनेंगे। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होकर प्रगति पाएंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। संतान पक्ष के कार्यों में खर्च होगा। यात्रा से संबंधित कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि पाएंगे। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यों में सफलता के अवसर अधिक हैं। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। धन की बचत के योग भी बनेंगे। बाहरी व्यक्तियों से संपर्क सुखद रहेगा। कुटुम्ब के लोगों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

उपाय-

सिन्दूर का तिलक मंगलवार के दिन लगाएं। मूंगा पहनना लाभदायक कहा जा सकता है। मंगलवार के दिन लाल मुंह के बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं।


आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद 🙏

Published by Jatin Tyagi

Former Indian Footballer, Coach, Enterprenure, Director Pankration Fitness Academy Private Limited, President at PFA ORGANISATION, Fit India Ambassador, Activist, Motivator.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started