मानव शरीर में पानी का महत्व ??

शरीर में पानी का कार्य:

मानव शरीर के लिए पानी का बहुत अधिक महत्व है, यह निम्न कार्य करने मे सहायक होता है।

1. पानी पीने से हमारे शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है। पानी पीने से हमारे शरीर की गंदगी मल मूत्र पसीने के रूप में बाहर आती है जिससे हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं।

2. पानी पीने से हमारी त्वचा निखरती है बाल मुलायम, चमकदार होते हैं।

3. खाना खाने से पचता है जिससे की वह पतला होकर शरीर के हर भाग तक पहुंच पाता है।

4. पानी पीने से हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और शरीर ज्यादा गर्मी महसूस करने पर पसीने के रूप में बाहर निकालती है जिससे कि हम अनेकों बीमारियों से हमारा बचाव होता है।

शरीर मैं पानी पहुंचता कैसे हैं :

शरीर में पानी मुख्यतः दो स्त्रोतों से पहुंचता है, एक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष , प्रत्यक्ष रूप वो जिसमें हम सीधे रूप से पानी का सेवन करते हैं और अप्रत्यक्ष रूप में वो सब आता है, जो भी हम खाते हैं (चाहे वह दूध, फल, माँस या क्या कहूं तो हर खाने वाली चीज में कुछ-कुछ मात्रा में पानी मौजूद होता है। इस तरह से हमारे शरीर में पानी पहुंचता है।

शरीर से पानी निकलता कैसे है :

हमारे शरीर से पानी विभिन्न रूपों से निकलता है, मुख्यतः शरीर से पानी निकलने का मात्र साधन मल, मूत्र और पसीना होता है।

कैसे पहचाने कि शरीर में पानी की कमी हो रही है ?

शरीर में पानी की कमी होने के मुख्य का कुछ लक्षण हमें दिखते हैं , जैसे पेट में जलन होना , सिर दर्द रहना, कब्ज होना, जल्दी थक जाना, मांसपेशियों में खिंचाव, चिड़चिड़ापन, शरीर का रूखापन, चेहरे से ओज कम होना और ऐसे बहुत से लक्षण हमें देखने को मिलते हैं।

शरीर में पानी पीने के फायदे, :

शरीर में जैसा कि हम जानते हैं कि हमारा शरीर में 72-78% पानी होता है। हमारे शरीर के अंग भी पानी से बने होते हैं तो इसलिए हमें पानी ज्यादा से ज्यादा ही पीना चाहिए, बाकी का मैं फ़ोटो और वीडियो के रूप में आप को समझाना चाहूंगा पानी का हमारे शरीर में फायदा क्या है।

क्या ज्यादा पानी पीने से नुकसान होता है ?

इसका जवाब मैं यह कहूंगा जिस तरह आति से बढ़कर जो भी काम करते हैं उसका नुकसान होता है, ठीक उसी तरह जयादा पानी पीने से भी हमारे शरीर में नुकसान होता है।

My Tip for Everyone: समान्यतः अगर आप हर 20 मिनट में 250ml पानी पीते हैं, या कहे तो 2.8-3.5 लीटर पूरे दिन में अगर आप पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में कभी भी पानी कमी नहीं होगी। पर जैसा कि अब गर्मी आ रही है तो अगर आप हो सके तो शिकंजी या नारियल का पानी पिएंगे तो इससे आप शरीर पानी की पूर्ति ज्यादा होगी।

आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद🙏

Facebook: https://www.facebook.com/jatin.tyagi.372

Facebook Page #jatintyagi05 & @JatinTyagi-Motivation

Instagram & Twitter @jatintyagi05

Published by Jatin Tyagi

Former Indian Footballer, Coach, Enterprenure, Director Pankration Fitness Academy Private Limited, President at PFA ORGANISATION, Fit India Ambassador, Activist, Motivator.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started