सामाजिक जगह पर भीड़ में काम करने वाली महिलाओं की सबसे बड़ी चुनोती उक्त काम को करना नहीं है जिसके लिए वो गईं हैं , बल्कि की अपने ऊपर किसी चारित्रिक सवाल से बचना है ।
मुझे बेचैनी सवालों से तो है ही , अधिक बेचैनी इस बात की है कि , उन सवालों पर दूसरी महिलाएं ख़ामोश रहती हैं ।
इसमें जितना वर्तमान में पुरुष दोषी है उतनी ही महिलाएं दोषी है । महिलाएं इसलिये दोषी हैं कि वो , व्यक्ति देखकर आवाज़ उठाती हैं कि वो किस खेमे का है ? क्या फर्क पढ़ता है कि सवाल स्मृति ईरानी जी पर उठे , अपने राजनीतिक पुत्रों को चुप कराने की ज़िम्मेदारी सोनिया जी की है , वहीं क्या फर्क पढ़ता है सवाल सोनिया जी पर उठे , अपने राजनीतिक भाइयों को चुप कराने की ज़िम्मेदारी स्मृति जी की है । जिस दिन ये हो गया , मजाल है कोई महिलाओं पर टिप्पणी कर भी जाये । महिलाओं पर सबसे आसान हमला होता है उसके चरित्र पर हमला , ये हमला ऐसा शिखंडी है जो , किसी भी भीष्म महिला को धराशाई कर देता है , जिससे वो बिखर जाती है , वो बिखर भी इसलिए जाती है क्योंकि भारतीय जीवन में नर-मादा दोनों को ही यही सिखाया जाता कि उसकी महिला के लिए उसकी सबसे बड़ी सम्पत्ति उसका शरीर है , वरना अख़बार की हैडिंग में किसी महिला के बलात्कार पर हैडिंग ‘इज्जत हुई तार-तार’ , ‘अस्मत लूटी गई’ नहीं आती ।
पुरुषों की इज्जत उनके कर्मों से है , वहीं महिलाओं की इज्जत उनके कुछ अंग मात्र हैं । जहाँ मामला प्रत्यक्ष विरोध का हो जाता है , वहाँ महिलाओं की डगर बड़ी कठिन है । भारतीय पुरुष एवं भारतीय गैर राजनीतिक महिलाएं अपनी इक्षा अनुसार कपड़े पहनती हैं , पहन रही हैं , अब तक ये सौभाग्य भारतीय राजनीतिक महिलाओं को नहीं मिला है , कारण वही है , चरित्र पर सवाल ये हमारी वैचारिक बीमारी का भी नतीजा है । उससे भी खतरनाक दो बातें हैं पहली ये है कि सवाल उठाने वाले जबाब जानना ही नहीं चाहते , और दूसरी बात ये कि सवाल सुनने वाले सवाल से ही निर्णय कर लेते हैं ।
तब वो बिना जबाबदेही के ही , बिना जबाब दिए ही अपराधी हो जाती है ।
इसको हम तब तक नहीं समझ पायँगे जब तक हमारी नज़दीकी कोई महिला इसकी पीढ़िता ना हो जाये , इसलिए
जो-जो महिलाएं ये लेख पढ़ रही हैं , इतना कहूँगा , तैयार रहिये ख़ुद पर उठने वाले शिखंडी सवालों के लिए और उससे भी महत्वपुर्ण सवाल किसी के भी चत्रित पर उठे , बिना दल के बिना खेमे को ध्यान में रख सवाल उठाने वालों को चुप कराइये ।
आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद 🙏
Facebook: https://www.facebook.com/jatin.tyagi.372
Facebook Page #jatintyagi05 & @JatinTyagi-Motivation
Instagram & Twitter @jatintyagi05




