“क्या पुरुष अत्यंत आशावादी एवं प्रयत्नशील व्यक्ति है?”

पुरुष अत्यंत आशावादी एवं प्रयत्नशील व्यक्ति है , और काम अगर स्त्री को आकर्षित करना हो तो उसके इन्हीं गुणों में भारी बढ़त आजाती है ।
इसी काम के चलते वह किसी भी लड़की की फ़ोटो पर प्रेम वाली बटन दबा देता है , जबकि की उसे पता है इसी फ़ोटो को हजारों लोग पहले ही पसंद कर चुके हैं एवं मैसेज कर चुके हैं , तब भी बिना इस बात की चिंता किये की मुकाबले में कौन है , मुंडी दे मारता है , यहाँ उससे प्रयास करने के गुण सीखने की जरूरत है , क्लास के किसी ग्रुप में लड़की को नोट्स के माध्यम से मैसेज कर ही देता है तब भी वह जानता है कि काफ़ी नोट्स के मैसेज मेडम को जा चुके होंगे । पर उससे क्या , कोशिश तो करेगा ही , और अगर मानलो लड़की ने नोट्स भेज दीये तो वह सेमीफाइनल में पहुँच गया है , ऐसा मान लेता है , इसके बाद रणनीति के तहत थोड़ी देर बाद फिर मैसेज करेगा “नाइस डीपी” फिर दौड़ पढ़ती है किस्मत की गाड़ी ।
इन्हीं कोशिशों के चलते कुछ गाड़ी निकालने के लिए पार्किंग में ही खड़े रहते हैं तो कोई बस में अपनी सीट न्यौछावर कर देते हैं ,
कइयों का तरीका अलग है वो लड़की की स्कूटी देख एक बार एक्सीलेटर पर हाथ फेर ही देता है , मुझे नहीं लगता कि इतिहास में ऐसा कभी हुआ हो कि लड़की ने किसी आम चलते हीरो स्प्लेंडर पर लड़के की गाड़ी की स्पीड देख उसपर फिदा हुई हो , पर मुझे उनके आशावादी गुणों पर नाज़ है , इसके उलट अगर लड़की के सिग्नल पर मिल जाने पर बिना लड़की को देखे ऐसा वर्ताव करता की , भाई से ज़्यादा सज्जन कोई है ही नहीं , और लड़की अभी उसकी स्कूटी साइड में छोड़ेगी और इसकी गाड़ी पर बैठ जायगी । सामान्यतः कम समय होने का लोग बहाना बनाते हैं पर इसे उससे फ़र्क नहीं पढ़ता , लिफ़्ट अगर तीसरे माले से चौथे भी गई हो ये प्रयास करता है , काउंटर पर पैसे देते समय प्रयास करता है , शॉपिंग मॉल में चलती हुई सीढ़ी पर प्रयास करता है , एग्जाम हॉल में प्रयास करता है , लड़की के रॉन्ग नम्बर पर प्रयास करता है । ये बिना अपने स्वाभिमान की चिंता किये प्रयासरत रहता है , भला इतना प्रयासरत कोई होता है , इतना ही नहीं , एक समय में कितने ही एक साथ प्रयास चल रहे होते हैं ईश्वर इन्हें एकल जगह सफ़ल करे ।
ऐसे आशावादी लोग , एवं प्रयासरत लोगों को मेरा नमन ।

आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद 🙏

Facebook: https://www.facebook.com/jatin.tyagi.372

Facebook Page #jatintyagi05 & @JatinTyagi-Motivation

Instagram & Twitter @jatintyagi05

Design a site like this with WordPress.com
Get started