ये जो लौट रहा है ,
उसे लौटने दो ,
बिना उसे घूरे , देखे ,
बिना किसी शब्द फैंके
गर लौटना चाहता है ,
ये जिसने वापस से रस्सी का फंदा खोला है पँखे से ,
चिटकनी खोल कमरे से बाहर आया ,
उसे भी जो वापस लौट आई स्टेशन से ,
जिसे कोई मोह खींच लाया ,
ग़लती थी कि गई,
पर आई तो ,
आज तक या तो कोई गया नहीं है ,
या लौटा नहीं है ,
जाकर लौट आई ये पहली है ,
जो इसे ना लौटने दी ,
कोई और ना लौटेगी
ये जो बड़े पुल से लौटा है उसे भी लौटने दो ,
ये जो लौटा है ट्रैन की पटरियों से ,
या जिसने अभी वापस रखा है चाकू नस के नज़दीक ले जाने पर ,
हुआ होगा फैल कहीं ,
नहीं मिली होगी चाहत उसे ,
पर हक है उसका लौटने का ,
उसे लौटने दो ,
उसे भी लौटने दो ,
जो किसी और कि होकर किसी ओर के होने का सपना सजाने लगी ,
हक तो उसका भी है लौटने का जो माँग में भर सिंदूर ,
किसी और के होने का ख़्वाब सजा रहा था ,
गर मानले ग़लती उसकी ,
उसे लौटने दो ,
ये जिसने अभी इस्तीफा फेंका है , या जिसने रखकर फ़ोन कहा था नहीं करेगा बात ,
गर वो कर रहा है ,
उसे लौटने दो ,
लौटने उसे भी दो जो ख़ुद ही कानून तोड़ ख़ुद ही चला आया ,
या वो जो ले गया था चोर कर माल ,
गर आया है वापस सामान ,
तो लौटने दो ,
वह जो वापस से आया है झगड़े के बाद ,
गर है अफ़सोस उसे ,
जो निकला था कहकर ,
ना लौटेगा ख़ाली हाथ ,
जो आ गया सूने हाथ ,
उसे लौटने दो ,
भले रहा हो रावण जिंदगीभर ,
गर छूले चरण राम के ,
उसे लौटने दो ,
जो ये ना लौटे ,
फिर कोई और ना लौटेगा ,
बड़े दिलेर हैं जो लौटे हैं ,
गर है अफ़सोस उन्हें ,
लौटने दो ,
बिन किसी सवाल के ,
बिन किसी जबाब के ,
बिन किसी चर्चा के ,
वो जो लौट रहे हैं ,
बिन उनकी आँखों में देखे ,
बीन उनका उपहास उड़ाए ,
उन्हें लौटने दो ।
आप सभी मेरे साथ जुड़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर और अपने विचार रख सकते हैं। धन्यवाद 🙏
Facebook: https://www.facebook.com/jatin.tyagi.372
Facebook Page #jatintyagi05 & @JatinTyagi-Motivation
Instagram & Twitter @jatintyagi05



